19 Apr 2024, 14:30:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस की पर्म यूनिवर्सिटी पर हमलावर की गोलीबारी, 8 मरे दर्जनों घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2021 3:12PM | Updated Date: Sep 20 2021 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्रेमलिन। रूस की पर्म यूनिवर्सिटी की एक इमारत पर अज्ञात बंदूकदारी ने गोलीबारी कर दी।इस हमले में आठ के मरने और दर्जन भर के घायल होने की खबर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हमले की सूचना मिलते ही पहुंचे सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला कि अधाधुंध गोलियां बरसाने वाला हमलावर भी छात्र ही था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावर ने बेहद आधुनिक हथियार से गोलियां बरसाईं। इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
 
गोलीबारी के सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में गोलीबारी से छात्रों में दहशत साफ दिख रही है। कई छात्र तो डर के मारे इमारत की छत से नीचे कूद गए।यूनिवर्सिटी के अंदर फंसे छात्रों ने ऑडिटोरियम और अन्य जगहों पर छिप कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को घेर कर आत्मसमर्पण करने को कहा, जिस पर उसने प्रतिरोध किया।इस फेर में हुए संघर्ष में हमलावर भी घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस को खाली करा लिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »