29 Mar 2024, 10:21:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

शांति सैनिकों के लिए भारत से मिली वैक्सीन हुई खत्म, अब चीन से मंगाई: UN

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2021 8:25PM | Updated Date: Sep 18 2021 8:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत की पिछले साल शांति सैनिकों के लिए मुफ्त दी गई दो लाख वैक्सीन की खुराक सभी शांति सैनिकों को लग चुकी है। अब वैक्सीन की नई मांग आने के बाद 3 लाख वैक्सीन की खुराक चीन से मंगाई गई हैं। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत से पिछले साल के शुरूआत मे ही दो लाख वैक्सीन के डोज शांति सैनिकों के लिए मिले थे। 
 
भारत ने दान में उस समय वैक्सीन दी थी, जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। संयुक्त राष्ट्र में वैक्सीन देने की घोषणा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले साल फरवरी में की थी। उसके बाद मार्च में ही वैक्सीन की आपूर्ति कर दी गई। भारत से मिली वैक्सीन सभी शांति सैनिकों को लगा दी गई है। अब चीन से वैक्सीन मंगाई गई है। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सबसे ज्यादा भारत का योगदान रहता है। दुजारिक ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मचारियों, शांति सैनिकों व योजनाओं को लागू करने वाले सहयोगियों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने का अभियान जारी रखा जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »