20 Apr 2024, 16:49:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मध्य यमन में भीषण संघर्ष, 45 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2021 10:21PM | Updated Date: Sep 16 2021 10:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदन। मध्य यमन में हौती विद्रोहियों और सेना के बीच लड़ाई तेज हो गयी है और ये   विद्रोही लगातार सैन्य ठिकानों पर कब्जा करते जा रहे हैं। स्थानीय सेना से जुड़े सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान अल बायदा की लड़ाई में हौती विद्रोहियों के करीब 25 सदस्य और सरकारी बलों के 20 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं। 
 
सूत्र ने कहा, ‘‘हौती विद्रोहियो ने सरकार द्वारा नियंत्रित अबयान प्रांत के क्षेत्रों में सेना पर बढ़त हासिल करने की योजना बनानी शुरू कर दी है।’’उधर, आधिकारिक बयान के मुताबिक अबयान के मुकायरास जिले और अन्य क्षेत्रों में भीषण संघर्ष जारी है क्योंकि सरकारी बलों ने हौती हमलावरों को खदेड़ने का प्रयास किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »