25 Apr 2024, 22:40:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ऊंचाई वाले स्थानों पर लड़ने में अक्षम हैं चीनी सैनिक, PLA से हटने के पीछे यह भी एक बड़ी वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2021 8:44PM | Updated Date: Sep 15 2021 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए धन खर्च कर हर प्रयास कर रहा है। नए हथियार बना रहा है, गोला-बारूद-मिसाइल का भंडार बढ़ा रहा है, हथियारों को अत्याधुनिक रूप दे रहा है। लेकिन उसके सैनिक ऊंचे स्थानों पर लड़ने के काबिल नहीं हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ के बाद पैर पीछे करने का यह भी बड़ा कारण था। जबकि भारतीय सैनिक इसी इलाके में अपेक्षाकृत ज्यादा ऊंचे ठिकानों पर कम तैयारियों के बावजूद पूरे जाड़े और बर्फबारी के मौसम में बहादुरी के साथ डटे रहे थे। अमेरिकी पत्रिका नेशनल इंटरेस्ट के मुताबिक चीन ऊंचाई वाले स्थानों पर सेल्फ प्रोपेल्ड राकेट लांचर, सेल्फ प्रोपेल्ड हावित्जर तोप और लांग रेंज राकेट लांचर की कम समय में तैनाती में सक्षम है। ऐसा उसने पूर्वी लद्दाख में घुसपैठ के दौरान किया था। ऊंचाई वाले स्थानों पर फायरिंग एक्सरसाइज कर उसने वीडियो भी सार्वजनिक किए थे। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने इससे संबंधित समाचार और Video जारी किए थे।
 
इनके जरिये PLA ने दिखाने की कोशिश की थी कि ऊंचे पर्वतीय इलाकों की लड़ाई में भी उसे महारत हासिल है। इस दौरान चीन ने अमेरिका के चिनूक हेलीकाप्टर जैसी मालवाहक क्षमता हासिल करने की श्रेष्ठता प्रदर्शित करने की कोशिश की थी। अमेरिका का यह हेलीकाप्टर दुर्गम पर्वतीय इलाकों में भारी हथियार पहुंचाने में सक्षम है। ये हेलीकाप्टर भारतीय वायुसेना के पास भी हैं। लेकिन पहाड़ों पर हथियारों और मशीनों की ताकत खड़ी करने के बावजूद चीन उनका इस्तेमाल करने वाले सैनिकों में लड़ने की इच्छाशक्ति पैदा नहीं कर सका। PLA के सैनिक ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में वातावरण की चुनौतियां झेल पाने में सक्षम नहीं हैं। वे आक्सीजन की कमी और शून्य से काफी नीचे तापमान में लड़ने में सक्षम नहीं हैं। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ बने गतिरोध के दौरान चीन सरकार और PLA को अपनी इस कमजोरी का बखूबी एहसास हो गया। PLA से सैनिकों को पीछे बुलाने के लिए चीन के तैयार होने के पीछे यह भी एक बड़ा कारण था। क्योंकि ऊंचाई पर तैनात चीनी सैनिक तेजी से बीमार हो रहे थे और भारतीय सैनिकों से टक्कर लेने में वे शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर साबित हो रहे थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »