18 Apr 2024, 09:30:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने पंजशीर से हजारों लोगों को निकाला: नाजारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2021 11:05AM | Updated Date: Sep 10 2021 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान इस्लामिक आंदोलन अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत से हजारों लोगों को बाहर निकाल दिया है और जाती को खत्म कर रहा है। अफगानिस्तान के राष्ट्रीय प्रतिरोधी मोर्चा के प्रवक्ता अली नाजारी ने यह बातें शुक्रवार को कही। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "तालिबान ने पंजशीर से हजारों लोगों को खदेड़ दिया है। वे लोग जाती को खत्म कर रहे हैं और दुनिया अभी भी इस स्थिति को देख रही है तथा अनदेखी कर रही है।" उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान में अपराधों को रोकने का भी आव्‍हान किया।
 
उल्लेखनीय है कि तालिबान ने सोमवार को प्रतिरोध के आखिरी गढ़ पंजशीर प्रांत पर भी कब्जा कर लिया। वहीं कट्टरपंथी आंदोलन ने मंगलवार को अंतरिम सरकार की घोषणा की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय की अपील के बावजूद गैर-तालिबान सदस्यों और महिलाओं को शामिल नहीं किया गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »