29 Mar 2024, 16:38:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘ब्लैक-लिस्टेड’ करने संबंधी अमेरिका का रुख दोहा समझौते का उल्लंघन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2021 3:51PM | Updated Date: Sep 9 2021 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान ने गुरुवार को कहा कि उसके नेताओं को काली सूची में डालने के संबंध में अमेरिका का रुख दोहा समझौते का उल्लंघन है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा ‘ब्लैकलिस्ट’ पर अमेरिका का रूख दोहा समझौते का उल्लंघन है। पेंटागन का कहना है कि इस्लामिक अमीरात के मंत्रिमंडल के कुछ सदस्य या हक्कानी नेटवर्क के सदस्य अमेरिकी ब्लैकलिस्ट में हैं और उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।’’ 
 
मुजाहिद ने आगे कहा , ‘‘ इस्लामिक अमीरात इस स्थिति को दोहा समझौते का स्पष्ट उल्लंघन मानता है, जो अमेरिका अथवा अफगानिस्तान के हित में नहीं है।’’  उन्होंने कहा कि हक्कानी का परिवार इस्लामिक अमीरात का हिस्सा है और उसका कोई अलग नाम और संगठन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका या अन्य देश  भड़काऊ विचार व्यक्त कर रहे हैं और अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »