25 Apr 2024, 21:56:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता ने बेटी की कंजरवेटरशिप समाप्त करने के लिए दी अदालत में अर्जी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2021 10:46AM | Updated Date: Sep 8 2021 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। ग्रैमी अवार्ड विजेता अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पिता जेमी स्पीयर्स ने एक अमेरिकी न्यायाधीश से अपनी बेटी का संरक्षण (कंजरवेटरशिप) समाप्त करने की अपील की है। अमेरिकी टैबलॉयड ‘टीएमजेड’ ने अदालती दस्तावेजों के हवाले से यह जानकारी दी।
जेमी ने अगस्त के मध्य में अपनी बेटी की कंजरवेटरशिप छोड़ने पर सहमति व्यक्त की और न्यायाधीश से इस संबंध में अपील की। अखबार ने मंगलवार बताया कि जेमी ने फैसला किया है कि उनकी बेटी को अब कानूनी रूप से लगाए गए प्रतिबंधों की जरूरत नहीं है। 
21वीं सदी की शुरुआत में विश्व प्रसिद्ध गायकों में शामिल रहीं ब्रिटनी ने 2000 के दशक के अंत में तलाक के बाद मानसिक समस्याओं का सामना किया। इसके साथ ही उन्हें नशीली दवाओं और शराब की लत लग गयी। उन्हें 2008 में अस्थायी कंजरवेटरशिप में रखा गया था लेकिन बाद में उसकी अवधि अनिश्चितकाल कर दी गयी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »