28 Mar 2024, 15:14:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने ट्रोइका समूह में भारत को शामिल करने का विरोध किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2021 2:45PM | Updated Date: Sep 7 2021 2:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लाबाद। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर विस्तारित ट्रोइका प्लस समूह में भारत को शामिल करने का समर्थन नहीं किया है, जबकि ईरान ने अभी तक इस प्रारूप में शामिल होने के निमंत्रण पर जवाब नहीं दिया है। रूस में पाकिस्तानी राजदूत शफकत अली खान ने यह जानकारी दी।
 
ट्रोइका प्लस उन देशों का समूह हैं, जो तालिबान पर अंकुश लगाने के लिए साथ में काम कर रहे हैं, जिसमें की अमेरिका, रूस और चीन जैसे देश शामिल है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि भारत और ईरान को प्रारूप में शामिल करने पर चर्चा हुई है।
 
खान ने कहा, ‘‘भारत के शामिल होने के बारे में मैंने कोई बयान नहीं सुना है। ईरान को ट्रोइका प्लस समूह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है, हालांकि अभी तक ईरान ने इसमें शामिल होने का फैसला नहीं लिया है। उन्होंने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और शामिल होने में अपनी रुचि जताई है।  लेकिन मैंने विदेश मंत्री लावरोव का वह बयान नहीं देखा जिसमें यह कहा गया है कि भारत ट्रोइका प्लस समूह में शामिल होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »