20 Apr 2024, 12:57:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2021 10:55AM | Updated Date: Sep 7 2021 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार पहुंच गये हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में स्थानीय समयानुसार सोमवार अपराह्न 3:21 बजे तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,00,03,101 हो गयी तथा संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 6,48,935 पर पहुंच गयी।
 
कैलिफोर्निया 44,21,247 मामलों के साथ सबसे अधिक संक्रमितों वाला राज्य बना हुआ है। उसके बाद टेक्सास 37,06,980 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। फ्लोरिडा में 33,52,451 मामले, न्यूयॉर्क में 23,04,955 मामले और इलिनोइस में 15 लाख से अधिक मामले हैं।
यूनिवर्सिटी के अनुसार 10 लाख से अधिक संक्रमितों वाले अन्य राज्यों में जॉर्जिया, पेंसिल्वेनिया, ओहियो, नॉर्थ कैरोलिना, न्यू जर्सी, टेनेसी, मिशिगन और एरिजोना शामिल हैं।
 
अमेरिका दुनिया भर में कोविड-19 के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वैश्विक मामलों का 18 प्रतिशत से अधिक और वैश्विक मौतों में से लगभग 14 प्रतिशत अमेरिका में हुई हैं।
 
अमेरिका में नौ नवंबर, 2020 को एक करोड़ से अधिक मामले हो गये थे। उसके बाद एक जनवरी, 2021 को दो करोड़ और 24 मार्च को तीन करोड़ का आंकड़ा पार हो गया। 
 
कतर और अमेरिका ने की अफगानिस्तान में सुरक्षा मजबूत करने के प्रयासों पर चर्चा दोहा, 07 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी ने अफगानिस्तान पर आतंकवादी संगठन तालिबान के कब्जे के बाद उत्पन्न स्थितियों और वहा सुरक्षा मजबूत करने पर यहां अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत की।
 
अमीर के कार्यालय ने यह जानकारी दी। कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘उन्होंने अफगानिस्तान में जारी घटनाक्रम और देश की सुरक्षा एवं स्थिरता को मजबूत करने के लिये किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा की।’’ बयान में कहा गया है कि मंत्रियों ने कतर के अमीर को अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए कतर के प्रयासों और अमेरिकी नागरिकों, सहयोगी देशों के नागरिकों और अफगानी नागरिकों को देश से निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की कृतज्ञता और सराहना से अवगत कराया। राष्ट्रपति ने तालिबान और अमेरिका के बीच दोहा में शांति वार्ता और क्षेत्र में शांति बनाये रखने में कतर की राजनयिक भूमिका के लिए भी उसका आभार व्यक्त किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »