28 Mar 2024, 16:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में कोरोना संक्रमण के 18,645 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2021 2:17PM | Updated Date: Sep 5 2021 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 18,645 नये मामले दर्ज किये गये जो कि एक दिन पहले के 18,780 मामलों की तुलना में कम हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 70,12,599 हो गयी है संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि कल 85 रूसी क्षेत्रों में कोरोना के 18,645 मामले सामने आये। मॉस्को में 1,542 दैनिक संक्रमणों के साथ सबसे अधिक नये मामले हैं, जो एक दिन पहले 1,549 थे। रूसी राजधानी के बाद सेंट पीटर्सबर्ग में 1,357 नये मामले और मॉस्को क्षेत्र में 826 नये मामले सामने आये।
 
केंद्र ने बताया कि इस दौरान संक्रमण के कारण 793 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक दिन पहले 796 लोगों ने जान गंवायी थी। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,87,200 हो गयी है। इस दौरान देश भर के अस्पतालों से 15,256 रोगियों को छुट्टी दे दी गयी, जिससे संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 6,270,731 हो गयी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »