29 Mar 2024, 08:02:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख तालिबान नेताओं से मिलने काबुल पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2021 6:52PM | Updated Date: Sep 4 2021 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हामिद तालिबान कौंसिल के निमंत्रण पर शनिवार को काबुल पहुंचे। जनरल हामिद के नेतृत्व में आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तालिबान नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर तथा अन्य नेताओं से मिलेंगे। पाकिस्तानी आईएसआई का अफगानिस्तान आगमन ऐसे समय हुआ है जब तालिबान ने अपनी सरकार के गठन की घोषणा की है और बरादर के इस सरकार का नेतृत्व करने संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।
 
इस बीच पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री शेख राशिद ने  एक साक्षात्कार में कहा है कि पाकिस्तान ने लंबे समय तक तालिबान की देखरेख की है।उन्होंने कहा , ‘‘ हम तालिबान नेताओं के संरक्षक हैं। सभी शीर्ष तालिबान नेता पाकिस्तान में ही पैदा हुए हैं। उन्हें पाकिस्तान में आश्रय, शिक्षा और घर मिला है। हमने उनके लिए सब कुछ किया है।’’  इससे पहले हाल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने तालिबान के साथ संबंधों को सीधे तौर पर उजागर करते हुए अपने बयान में कहा था कि दुनिया को अफगानिस्तान को नहीं छोड़ना चाहिए और ऐसा किये जाने पर इसके गंभीर परिणाम सामने आयेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »