16 Apr 2024, 10:00:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

न्यूजीलैंड में 6 माह बाद कोरोना संक्रमण से मौत का पहला मामला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2021 4:42PM | Updated Date: Sep 4 2021 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में छह माह से भी अधिक समय बाद कोरोना वायरस संक्रमण से मौत का एक मामला सामने आया है, वहीं संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से 90 वर्षीय महिला की मौत हो गई, उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं। देश के सबसे बड़े शहर ऑक्लैंड में सामुदायिक स्तर पर संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए हैं। 
 
न्यूजीलैंड में पिछले माह संक्रमण के डेल्टा स्वरूप के मामले सामने आने के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। देश में संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »