20 Apr 2024, 15:36:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान ने की पाकिस्तानी राजदूत के साथ चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2021 11:24AM | Updated Date: Sep 4 2021 11:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के उप निदेशक शेर मोहम्मद अब्बास स्टैनिकजई ने अफगानतिस्तान के पुनर्निमाण और अन्य मुद्दों पर कतर में पाकिस्तान के राजदूत के साथ चर्चा की है। तालिबान प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने यह जानकारी दी है। 
 
उन्होंने शुक्रवार देर रात ट्विटर पर लिखा, ‘‘राजनीतिक कार्यालय के उप निदेशक शेर मोहम्मद अब्बास स्टैनिकजई  और उनके प्रतिनिधिमंडल ने कतर में पाकिस्तान के राजदूत और उनके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति, मानवीय सहायता, आपसी हित और सम्मान पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों, अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।’’ गौरतलब है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी और गठबंधन बल की पूरी तरह वापसी के बाद इस देश पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »