29 Mar 2024, 14:25:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तूफान ‘इडा’ ने मचाई तबाही, बाढ़ से 44 लोगों की मौत- लाखों घरों में पावर कट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2021 11:43AM | Updated Date: Sep 3 2021 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। अमेरिका के 4 पूर्वोत्तर राज्य चक्रवाती तूफान 'इडा' की वजह से मूसलाधार बारिश और भीषण बाढ़ का सामना कर रहे हैं। तूफान इडा के प्रभाव से न्यूयॉर्क शहर में जबर्दस्त बारिश हुई और क्षेत्र में बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई। साथ ही बाढ़ के पानी में वाहन डूब गए और घरों में पानी भर गया। वहीं न्यूयॉर्क शहर की मेट्रो लाइनें और ग्राउंड एयरलाइन में पानी भर गया।  
 
हालात बिगड़ते देख न्यूयॉर्क के गवर्नर ने तूफान इडा को लेकर आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी। न्यूयॉर्क के एफडीआर ड्राइव और ब्रोंक्स रिवर पार्कवे बुधवार देर शाम को जलमग्न हो गए। सबवे स्टेशनों और पटरियों पर बाढ़ का इतना पानी आ गया कि मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने सभी सेवाओं को निलंबित कर दिया। एक ऑनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में मेट्रो सवार पानी से भरी कोच में सीटों पर खड़े दिखाई दिए।
 
अन्य वीडियो में दिखा कि शहर और उसके आस-पास प्रमुख सड़कों पर वाहन अपनी खिड़कियों तक डूबे हुए हैं और सड़कों पर कचरा बह रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने बुधवार देर रात न्यूयॉर्क शहर में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करते हुए कहा, ‘हम आज रात शहर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भयंकर बाढ़ और सड़कों पर खतरनाक परिस्थितियों के साथ एक ऐतिहासिक मौसम की घटना का सामना कर रहे हैं।’ गवर्नर कैथी होचुल ने भी न्यूयॉर्क प्रांत के लिए आपातकाल की स्थिति घोषित की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »