18 Apr 2024, 17:47:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान प्रवक्ता ने तुर्की के राजदूत से की मुलाकात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2021 10:42AM | Updated Date: Sep 2 2021 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। तालिबान के प्रवक्ता शेर मोहम्मद अब्बास स्टानिकजई ने कतर में तुर्की के राजदूत मुस्तफा गोकसु से मुलाकात की है। कतर में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद नईम वरदाक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच अफगानिस्तान की मौजूदा और संभावित स्थिति पर चर्चा हुई। 
 
तुर्की के राजदूत ने कहा कि उनका देश अफगानिस्तानी लोगों को सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। दूसरी तरफ तालिबान ने तुर्की के साथ अच्छे संबंध के निर्माण की उम्मीद जताई। अफगानिस्तान से अमेरिकी और गठबंधन बल की पूरी तरह वापसी के बाद इस देश पर तालिबान का नियंत्रण हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »