25 Apr 2024, 19:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान का पंजशीर में प्रतिरोध मोर्चे के नेता को मारने का इरादा : अगबर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2021 2:34PM | Updated Date: Sep 1 2021 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुशांबे। ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत मुहम्मद जोहिर अगबर ने कहा है कि तालिबान समूह पंजशीर में प्रतिरोध मोर्चे के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत नहीं करेगा और वह इसके नेता अहमद मसूद को मारने का इरादा रखता है।
अगबर ने कहा , ‘‘ तालिबान उनके साथ (पंजशीर में प्रतिरोध के नेता) कभी बातचीत नहीं करेगा। वे राजनेता नहीं हैं, बल्कि आतंकवादी हैं औ तीन साल पहले से ही कई देशों की संगठनों की सूची में हैं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ वे ढीठ और आक्रामक हैं। उनका लक्ष्य पूरे अफगानिस्तान को अपने घुटनों पर लाना है। दोहा वार्ता में किसी भी शर्त से उनकी सहमति नहीं हैं। उनका लक्ष्य प्रतिरोध के नेताओं, खासकर अहमद मसूद को खत्म करना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »