26 Apr 2024, 00:32:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में आतंकवादी हमले में चार सैनिकों की मौत, आठ घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2021 10:47AM | Updated Date: Sep 1 2021 11:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। सीरिया के दारा प्रांत में आतंकवादियों ने सरकारी एजेंसियों और स्थानीय सेना पर हमला किया जिसमें चार सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये। सीरिया में युद्धरत पक्षों के बीच सुलह के लिए रूसी केंद्र के उप प्रमुख रियर एडमिरल वादिम कुलित ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
 
कुलित ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘दारा प्रांत के दारा अल-बलाद क्षेत्र में स्थिति बहुत बिगड़ गई है। कई सरकारी एजेंसियों और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये तैनात सरकारी बलों पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस आतंकवादी हमले में चार सीरियाई सैनिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »