29 Mar 2024, 02:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान से लोगों को निकालने का अभियान पूरा: पार्ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2021 10:50AM | Updated Date: Aug 28 2021 10:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने कहा कि अफगानिस्तान से लोगों को निकालने उनका अभियान पूरा हो चुका है। पार्ली ने शुक्रवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘अफगान अभियान, जो कि राष्ट्रपति के आदेश से 15 अगस्त को शुरू हुआ था, आज शाम को पूरा हो गया है। दो सप्ताह से भी कम समय के भीतर, फ्रांसीसी सेना ने करीब तीन हजार लोगों को निकाला है, जिनमें फ्रांस में आश्रय लिए हुए 2,600 से अधिक अफगानी नागरिक शामिल हैं।’’ फ्रांस के जनरल स्टाफ ने बताया कि फ्रांसीसी सेना का आखिरी दल शुक्रवार देर रात काबुल से रवाना हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »