20 Apr 2024, 14:04:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक-कुवैत सीमा पर अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेट से हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2021 10:48AM | Updated Date: Aug 28 2021 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बगदाद। इराक-कुवैत सीमा पर स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे पर रॉकेटों से हमला किया गया, इस घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया, ‘‘अज्ञात आतंकवादियों ने कुवैत सीमा के पास जेरीशान सीमा पार के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर तीन रॉकेट दागे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रॉकेट अड्डे पर नहीं गिरे और कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’ इराक में विदेशी सैन्य ठिकानों पर अक्सर मुख्य रूप से शिया समूह रॉकेट से हमला करता रहता हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »