24 Apr 2024, 05:18:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के फैसले पर कायम: बाइडेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2021 11:24AM | Updated Date: Aug 27 2021 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को कहा कि वह 31 अगस्त तक अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के अपने फैसले पर कायम हैं।
 
बाइडेन ने एक बार फिर इसे दोहराते हुए कहा, ‘‘मेरा यह दृष्टिकोण कभी नहीं रहा है कि हमें अफगानिस्तान में लोकतांत्रिक सरकार स्थापित करने प्रयास में अमेरिकी लोगों के जीवन का बलिदान देना चाहिए, एक ऐसा देश जो अपने पूरे इतिहास में कभी भी संयुक्त देश नहीं रहा है।’’ उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से चले आ रहे युद्ध को खत्म करने का समय आ गया है।
 
बाइडेन का यह बयान काबुल हवाई अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी जवानों सहित 40 लोग मारे गए है। हजारों की संख्या में अफगानिस्तान के नागरिक और विदेशी नागरिक काबुल हवाई अड्डे पर वहां से निकाले जाने का इंतजार कर रहे है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »