19 Apr 2024, 05:18:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल विस्फोट में मारे गए लोगों में 28 तालिबानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2021 11:00AM | Updated Date: Aug 27 2021 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में मारे गए लोगों में कम से कम 28 तालिबान के सदस्य थे। मीडिया ने शुक्रवार को तालिबान के एक अधिकारी का हवाले से यह रिपोर्ट दी है।
 
गुरूवार को काबुल हवाई अड्डे और उसके बाहरी इलाके को निशाना बनाकर कम से कम चार विस्फोट किए गए। इस्लामिक स्टेट खुरासान आतंकवादी समूह ने कथित तौर पर हमलों की जिम्मेदारी ली है।
 
द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार इन विस्फोटो में कम से कम 103 लोगों मारे गए है। इसमें 90 अफगानिस्तान के नागरिक और 13 अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। जबकि अन्य मीडिया ने 150 से अधिक लोगों के घायल होने की रिपोर्ट दी हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »