29 Mar 2024, 08:05:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

टोलो न्यूज के पत्रकार, कैमरामेन की तालिबान ने की पिटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2021 3:51PM | Updated Date: Aug 26 2021 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में टोलो न्यूज के एक पत्रकार और कैमरामेन की तालिबान द्वारा पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। टोलो न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक घटना बुधवार को उस समय हुई जब पत्रकार जियार याद और उसके कैमरामेन काबुल में बेरोजगारी दर में वृद्धि को लेकर शह्र-ए-नव इलाके में बेराजगार लोगों और मजदूरों पर कवरेज कर रहे थे। इसी दौरान तालिबान ने उन दोनों की पिटाई कर दी।
 
जियार ने कहा , ‘‘ रिपोर्टिंग के दौरान तालिबान ने पिटाई की। कैमरे, तकनीकी उपकरण और निजी मोबाइल फोन को भी लूट लिया गया। मुझे अभी भी नहीं पता कि उन्होंने ऐसा व्यवहार क्यों किया और अचानक हम पर हमला कर दिया।’’ उन्होंने तालिबान के इस कृत्य को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा बताया और कहा कि इस मामले को तालिबानी नेताओं के समक्ष उठाया गया है , हालांकि अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस बीच विभिन्न पत्रकार संगठनों ने इस घटना की निंदा की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »