25 Apr 2024, 20:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर लगाई रोक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2021 3:14PM | Updated Date: Aug 25 2021 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने तालिबान शासन में महिलाओं के बदतर हो रहे हालात की चिंताओं के बीच अफगानिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर रोक लगा दी है। विश्व बैंक की प्रवक्ता मर्केला बेंडर ने एक बयान में कहा, ‘‘अफगानिस्तान के हालात और देश के विकास परिदृश्य विशेषकर महिलाओं पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर हमलोग काफी चिंतित हैं। हमने अफगानिस्तान को बैंक की ओर से दी जाने वाली वित्तीय सहायता को फिलहाल रोक दिया है। हम अपनी नीतियों और प्रक्रियाओं के तहत अफगानिस्तान में बन रही परिस्थितियों पर नजर बनाने के साथ ही उसका आंकलन भी कर रहे हैं।’’ मर्केला ने कहा कि विश्व बैंक अफगानिस्तान के हालात को लेकर लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और विकास साझेदारों के संपर्क में है। 
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम अफगानिस्तान में विकास कार्यों को गति किस तरह से दे सकते हैं और वहां के लोगों की किस प्रकार सहायता कर सकते हैं, इसको लेकर अपने साझेदारों के साथ सभी तरह की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि विश्व बैंक अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं पर 5.3 अरब डॉलर से अधिक खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व बैंक द्वारा शासित अफगानिस्तान रिकंस्ट्रक्शन ट्रस्ट फंड ने विकास कार्यों को पूरा करने के लिए 12.9 अरब डॉलर से अधिक फंड जुटाए हैं। अमेरिका समर्थित सरकार की विफलता के बाद से अफगानिस्तान की मुद्रा में आई भारी गिरावट के कारण वहां के लोगों को सामने महंगाई बढ़ने का खतरा डरा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »