26 Apr 2024, 04:13:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस के ड्यूमा चुनावों में 144 देशों में मतदान कर सकेंगे रूसी नागरिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2021 11:12AM | Updated Date: Aug 25 2021 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस की संसद के निचल सदन स्टेट ड्यूमा के लिए आगामी सितम्बर में होने वाले चुनाव में 144 देशों में निवासरत रूसी नागरिक मतदान कर सकेंगे। रूसी विदेश मंत्रालय के राजदूत गेन्नेडी अस्काल्डोविच ने एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  विदेश में रहने वाले अथवा अस्थायी रूप से निवासरत रूसी नागरिक आगामी संसदीय चुनावों में 144 देशों में मतदान कर सकते हैं। मतदान के लिए  348 मतदान केंद्र खोले जायेंगे। उन्होंने कहा,  ‘‘ अनुमानों के मुताबिक हमारे 20 लाख से अधिक नागरिक अन्य देशों में रहते हैं। आमतौर पर दो-तीन लाख लोग चुनाव में हिस्सा लेते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »