29 Mar 2024, 02:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 36 तालिबान संबंधित आतंकवादी हुए ठेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 5:29PM | Updated Date: Aug 5 2021 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। देश के पूर्वीय प्रांत नंगरहार में सुरक्षाबलों के द्वारा किए हमले मे 36 तालिबान संबंधित आतंकवादी ठेर हो गए और 2 सैनिक मारे गए। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अताहुल्लाह खोगियानी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि हमला तब हुआ, जब रॉकेट चालित हथगोले सहित बंदूकों भारी हथियारों से लैस सैकड़ों तालिबान आतंकवादियों ने शेरजाद जिले पर हमला किया। तालिबानी नंगरहार के दक्षिण-पूर्व में उपनगरीय जिले पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि घंटों तक चली लड़ाई में चार अफगान सैनिक 52 आतंकवादी घायल भी हो गए। रक्षा मंत्रालय के उप प्रवक्ता फवाद अमन के अनुसार, पड़ोसी लघमन प्रांत में, अफगान विशेष बलों द्वारा बुधवार देर रात एक अभियान शुरू करने के बाद सेना ने गुरुवार तड़के बडपख जिले पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि बडपख की मुक्ति के बारे में विवरण जल्द ही मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »