17 Apr 2024, 03:03:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कहानी सांपों से भरे एक ऐसे आइलैंड की, जहां जाने के बाद जिंदा लौटना है काफी मुश्किल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 12:00AM | Updated Date: Aug 4 2021 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डेस्क। हमारे आसपास ऐसी कई जगहें मौजूद हैं, जो रोमांच, रहस्य और अजूबों से भरी हुई हैं। कई जगह ऐसी हैं, जहां प्रकृति की खूबसूरती देखने को मिलती है, तो वहीं कई जगह ऐसी भी हैं जो जोखिमों से भरी हुई हैं। क्या आपने कभी ऐसी जगहों के बारे में सुना है, जहां इंसानों का नहीं बल्कि सांपों का राज चलता है। 

अगर नहीं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाना खतरों से खाली नहीं है। इस जगह पर इतने सांप रहते हैं कि अगर कोई इंसान वहां गलती से भी चला जाए, तो उसके जिंदा वापस आने की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

दरअसल, यह खतरनाक जगह ब्राजील में है, जिसे 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। इस आइलैंड का वास्तविक नाम 'इलाहा दा क्यूइमादा' है। वैसे दूर से तो देखने में यह आइलैंड काफी खूबसूरत लगता है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे खतरनाक सांप इसी आइलैंड पर पाए जाते हैं।

स्नेक आइलैंड में वाइपर प्रजाति के भी सांप मिलते हैं। इस प्रजाति के सांपों के पास उड़ने की भी क्षमता होती है। कहते हैं कि इन सांपों का जहर इतना खतरनाक होता है कि इंसान का मांस तक गला देता है। इस आइलैंड पर अलग-अलग प्रजाति के 4000 से भी ज्यादा सांप हैं। ब्राजीलियन नेवी ने आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित कर रखा है।

स्नेक आइलैंड पर केवल सांप से जुड़े विशेषज्ञों को ही शोध के लिए जाने की अनुमति है। हालांकि, वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत उनकी भी नहीं होती। हालांकि, चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस आइलैंड पर जाकर अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते हैं। यहां मिलने वाले गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 18 लाख रुपये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »