29 Mar 2024, 06:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जाम्बिया में हिंसा को रोकने के लिए सेना की तैनाती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 5:05PM | Updated Date: Aug 2 2021 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाका। जाम्बिया के राष्ट्रपति एडगर लुंगु ने 12 अगस्त को होने वाले चुनाव से पहले हिंसा को रोकने के लिए सेना को तैनात किये जाने की अनुमति दे दी है। लुंगु ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘‘पिछले दो दिनों में जिस तरह से हिंसा की घटनाएं सामने आयी है, उसे देखते हुए जाम्बिया की सेनाओं को पुलिस की मदद करने की अनुमति दी है। कानून और व्यवस्था बनाए रखना हालांकि पुलिस का दायित्व है लेकिन कभी-कभी उसे दीगर सुरक्षा इकाईयों से सहायता की दरकार होती है।’’
 
उन्होंने कहा कि राजधानी लुसाका में पहले ही कुछ बलों को तैनात किया जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि कन्यामा में जो हुआ, उसकी पुनरावृत्ति हो। हम और रक्त नहीं बहा सकते। मैं सभी राजनेताओं से अधिक से अधिक संयम बरतने की अपेक्षा करता हूं।वहीं कानून को भी अपना काम करने की पूरी अनुमति देता हूं।’’ उन्होंने कन्यामा में हिंसा के दौरान अपनी पार्टी के दो सदस्यों की मौत पर शोक व्यक्त किया। वर्ष 2015 में राष्ट्रपति बने लुंगु दूसरे कार्यकाल के लिए पुन: चुनाव लड़ रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »