23 Apr 2024, 12:32:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राष्ट्रपति चुनाव में धोखाधड़ी का मय सबूत खुलासा करेंगे ट्रम्प

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 5:02PM | Updated Date: Aug 2 2021 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुए धोखाधड़ी का नये सबूतों के साथ शीघ्र ही खुलासा करेंगे। ट्रम्प एक बयान में कहा है कि इस बात के सबूत हैं कि चुनाव में ऐसी धोखाधड़ी और अनियमितताओं का पता चला है , जो देश में कभी नहीं हुए। इनमें न्यादातर मामले पहले से ही सार्वजनिक हैं और निकट भविष्य में बहुत कुछ सामने आयेगा। उन्होंने अमेरिकी मीडिया पर चुनावी धोखाधड़ी को छुपाने के अपने आरोपों को दोहराया और कहा कि सभी 50 राज्यों द्वारा आधिकारिक रूप से चुनाव परिणामों को घोषित किये जाने के बाद 14 दिसंबर को जो बिडेन की जीत की पुष्टि की गयी जबकि वह चुनाव के फर्जी होने की बात पर लगातार जोर दे रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »