20 Apr 2024, 04:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में चार और प्रांतो में आपातकाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 3:23PM | Updated Date: Aug 2 2021 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में हाल में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर चार और प्रांतों में सोमवार को आपातकाल लागू कर दिया। जापान सरकार ने जिन चार प्रांतो में 31 अगस्त तक आपातकाल लागू किया है उनमें चिबा, कानागावा, सैतामा और ओसाका शामिल हैं। इसके साथ ही टोक्यो और ओकिनावा में पहले से 22 अगस्त तक लागू की गयी आपातकाल की अवधि भी 31 अगस्त तक बढ़ा दी है।
 
दूसरी तरफ  होक्काइडो, इशिकावा, क्योटो, ‘ोगो और फुकुओका प्रांतों के कुछ हिस्सों में सोमवार से अगस्त के अंत तक अर्ध-आपातकाल लागू किया गया है। नेशनल गवर्नर्स एसोसिएशन ने लोगों से अपने अंतरप्रांतीय यात्राओं को टालने तथा जरूरी यात्रा के मामलों में कोरोना जांच करवाने का आग्रह किया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »