29 Mar 2024, 18:18:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अब बॉर्डर पर सीधे बातचीत कर सकेंगे भारत और चीनी सेना के अधिकारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2021 12:00AM | Updated Date: Aug 2 2021 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध के बीच कोंगरा ला, उत्तरी सिक्किम में भारतीय सेना और तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र के खंबा द्ज़ोंग में पीएलए के बीच एक हॉटलाइन स्थापित की गई है। इस हॉटलाइन को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच सीमाओं पर विश्वास और सौहार्दपूर्ण संबंधों की भावना को आगे बढ़ाना है। हॉटलाइन की स्थापना 1 अगस्त को पीएलए दिवस पर हुआ है। 

हॉटलाइन स्थापित होने के बाद अब दोनों देशों की सेनाओं के कमांडरों के पास बातचीत करने का एक आसान जरिया बन गया है। इसके उद्घाटन के असवर पर दोनों देशों की सेनाओं के ग्राउंड कमांडरों ने हिस्सा लिया और हॉटलाइन के माध्यम से मित्रता और सद्भाव के संदेश का आदान-प्रदान किया गया। बता दें कि भारत और चीन के बीच यह छठवीं हॉटलाइन स्थापित की गई है। इससे पहले पूर्व लद्धाख में दो, सिक्किम में एक और एक अरुणाचल प्रदेश में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हॉट लाइन स्थापित की गई है।

बता दें कि हॉटलाइन एक तरह की विशेष फोन सेवा हैं। जिसमें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से जोड़ा जाता है। इसमें कोई नंबर डायल नहीं करना पड़ता है। रिसीवर उठाते ही संबंधित व्यक्ति से सीधे बातचीत हो जाती है। बातचीत करने की यह काफी सुरक्षित प्रणाली है। आमतौर पर सेना या फिर किसी देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को यह सुविधा मिलती है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »