29 Mar 2024, 11:02:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लैपिड ने ब्लिंकन से की जापानी जहाज पर हमले के मुद्दे पर चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 4:39PM | Updated Date: Aug 1 2021 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। इजरायल के विदेश मंत्री यायर लैपिड ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से फोन पर बात की तथा जापानी स्वामित्व वाले मर्सर स्ट्रीट व्यापारी जहाज पर हमले को लेकर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार को यह बातचीत हुई। उन्होंने कहा,सर्वब्लिंकन और लैपिड ने वाणिज्यिक जहाज मर्सर स्ट्रीट पर हमले के मुद्दे पर चर्चा की, जो शांतिपूर्वक उत्तरी अरब सागर के माध्यम से पारगमन कर रहा था।
 
वे ब्रिटेन, रोमानिया और अन्य अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ तथ्यों की जांच करने और समर्थन प्रदान करने के लिए काम करने के लिए सहमत हुए। साथ ही उपयुक्त अगले कदमों पर विचार-विमर्श किया।" गौरतलब है कि शुक्रवार को, जोडिएक समुद्री ऑपरेटर ने कहा था कि मर्सर स्ट्रीट जहाज पर ओमान के तट पर हमला किया गया है। संदिग्ध समुद्री डकैती की घटना में  जहाज चालक दल के दो सदस्य, रोमानिया और ब्रिटेन के नागरिक मारे गए। बाद में कंपनी ने कहा कि चालक दल ने जहाज पर फिर से नियंत्रण पा लिया है और अमेरिकी नौसेना उसे बचा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज का संबंध किसी इजरायली अरबपति से हो सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »