19 Apr 2024, 13:43:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 91 फीसदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 4:28PM | Updated Date: Aug 1 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस से प्रभावित 1,495 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,41,659 हो गयी । देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 91 फीसदी हो गयी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 2254 मामले सामने आने के बाद रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,34,837 हो गयी। इसी अवधि में 35 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 23,422 हो गया है।
 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कोरोना के 591 नये मामले सामने आये, जो कि पिछले दो महीने में सबसे अधिक हैं और छह मरीजों की मौत हो गयी। इससे पहले प्रांत में नौ मई को 642 मामले  दर्ज किये गये थे। बलूचिस्तान में पिछले 24 घंटों में 143 नये मामले दर्ज किये गये और प्रांत में संक्रमितों की कुल संख्या 30,432 तक पहुंच गयी। जबकि इस अवधि में कोरोना संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुयी और मृतकों का आंकड़ा 328 पर बना हुआ है।
 
पंजाब प्रांत में लगातार दूसरे दिन 700 से अधिक नये मामले सामने आये। पिछले 24 घंटों के दौरान 709 नये मामले सामने आये जबकि एक दिन पहले 728 मामले सामने आये थे। इस दौरान 18 और मरीजों की इस महामारी से मौत हो गयी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में महामारी से सबसे अधिक 356 नये मामले दर्ज किये गये। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन 300 से अधिक मामले दर्ज किये गये। इससे पहले दिन 326 नये मामले दर्ज किये गये थे। इसी अवधि में तीन और मरीजों की मौत हुयी। इसबीच राजधानी इस्लामाबाद और गिलगित बाल्टिस्तान में 455 नये मामले सामने आये और इसके संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »