20 Apr 2024, 14:32:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुनिया की मोस्ट लचीली लडकी, रबर से भी ज्यादा है फ्लेक्सिबल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 3:55PM | Updated Date: Aug 1 2021 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यूके। दुनिया में कई ऐसे जीव जन्तु होंगे जो अपने लचीपन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, कई बार आपने इंसानों को लेकर भी ऐसा ही कुछ पढ़ा या देखा होगा। इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने कई बार अपनी एक्स्ट्राऑर्डिनरी फ्लेक्सिबिलिटी से लोगों को खूब हैरान किया है। ऐसे लोग न सिर्फ अपनी बॉडी को किसी भी तरह से मोड़ लेते हैं बल्कि छोटी से छोटी जगहों पर भी आसानी से छिप सकते हैं। यूके की रहने वाली लिबर्टी की बॉडी भी कुछ ऐसी ही लचीली है। ऐसा लगता है जैसे उनकी बॉडी में हड्डी है ही नहीं। लिबर्टी को दुनिया की सबसे लचीली लड़की  का टैग मिला है। मात्र 13 साल की उम्र में लिबर्टी ने दुनिया के कई देशों की यात्रा कर वहां अपना टैलेंट दिखाया है। वो अपने शरीर को हर तरह से फोल्ड कर लेती हैं। लिबर्टी अब एक नए प्रोजेक्ट के लिए काम शुरू करने वाली हैं जिसमें उनके साथ मशहूर शेफ ओमर अलीभॉय काम करेंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर लिबर्टी के पिता ने बताया कि यूके में कोराना वायरस  की वजह से बच्चे घर पर रहने के कारण मोटापे का शिकार हो गए हैं। उनके लिए ही लिबर्टी से संपर्क किया गया है ताकि वो उन बच्चों को फिटनेस टिप्स दे पाएं। अब लिबर्टी स्कूल के बच्चों में हो रही मोटापे की समस्या को सुलझाने के लिए काम शुरू कर रही हैं।
 
लिबर्टी और शेफ ओमर इस प्रोजेक्ट में साथ काम करेंगे। ये प्रोजेक्ट टीवी पर सीरीज की तरह प्रसारित होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिये बच्चों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि कैसे वे अपने हेल्थ पर ध्यान दें और फिटनेस की तरफ अपने रुझान को बढ़ाएं। लॉकडाउन में घर पर बैठने से बच्चों के हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ा है। ऐसे में दोनों इन बच्चों को फिटनेस और डाईट (fitness and diet) की तरफ ध्यान देने के लिए समझाते नजर आएंगे। 2 साल पहले तक ना उसे खुद, ना उसके पेरेंट्स को इस टैलेंट के बारे में पता था। लिबर्टी ने यूं ही टीवी पर एक एथलीट को देखने के बाद कुछ पोजीशन ट्राई किये और पाया कि उन्हें करने में उसे कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसकी बॉडी में कुछ अलग है। उसने अलग-अलग पोस्चर ट्राई किये और बन गई दुनिया की सबसे फ्लेक्सिबल लड़की। अभी तक लिबर्टी दुनिया के कई हिस्सों में जाकर अपना टैलेंट दिखा चुकी हैं। उसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »