26 Apr 2024, 01:34:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पूर्वी अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 113 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 9:00PM | Updated Date: Jul 31 2021 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में मूसलाधार बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 113 हो गयी है। 1टीवी न्यूज प्रसारक की रिपोर्ट के मुताबिक नूरिस्तान प्रांत के मेहेरदीश गांव में बुधवार की देर रात बारिश के बाद बाढ़ आ गयी। प्रारंभ में 40 लोगों की मौत की रिपोर्टें थी, लेकिन फिर यह संख्या बढ़कर 58 हो गयी थी। बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़ते हुए अब 113 हो गयी है। बाढ़ से 150 मकानें भी क्षतिग्रस्त हो गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »