20 Apr 2024, 02:06:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युगांडा में सेना को एंटेबे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोविड-19 की जांच के निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 4:52PM | Updated Date: Jul 31 2021 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कंपाला। युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने सेना को एंटेबे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने जाने वालों यात्रियों की कोविड-19 की जांच करने के निर्देश दिए है। मुसेवेनी ने शुक्रवार को कहा कि सेना की चिकित्सा शाखा को हवाई अड्डे पर आने-जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा फर्जी कोविड??-19 रिपोर्ट जारी करने के आरोप में एक निजी स्वास्थ्य केंद्र को निलंबित करने के दो सप्ताह राष्ट्रपति ने यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कोविड मामलों में कमी आने के बाद 42 दिनों के लॉकडाउन ढील देने की भी घोषणा की।
 
उन्होंने कहा कि निजी और सार्वजनिक परिवहन फिर से शुरू कर दिया गया है, लेकिन कोविड रोकथाम के उपायों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सभाएं, विद्यालय और पूजा स्थल बंद रहेंगे। युगांडा के स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस से अब तक 93,675 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 81,992 लोग बीमारी से ठीक हो चुके तथा 2,661 लोगों की मौत हुई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »