19 Apr 2024, 07:22:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में दो सड़क दुर्घटनाओं में 20 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 4:50PM | Updated Date: Jul 31 2021 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के लघमान प्रांत के करधाई जिले में पिछले 12 घंटों के दौरान हुई अलग-अलग दो सड़क दुर्घटनाओं कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हुए हैं। टोलो न्यूज के अनुसार प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय ने शनिवार को यहां जारी बयान में बताया कि पहली घटना करघई जिले के नरिंज बाग गांव में हुई, जिसमें यात्रियों को ले जा रही एक बस ने दूसरे वाहन को टक्कर मार दी। जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। बयान के अनुसार पीडितों में महिला और बच्चे भी शामिल है। वहीं एक अन्य सड़क दुर्घटना अजीज खान कट्स गांव में हुई जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हुए है। दोनों दुघटनाओं के पीछे चालकों की लापरवाही बताई गई है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »