25 Apr 2024, 11:52:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान के जवज्जान प्रांत में हवाई हमले में 21 आतंकवादी मारे गए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 4:48PM | Updated Date: Jul 31 2021 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के जवज्जान प्रांत में सेना द्वारा तालिबान के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 21 आतंकवादियों के मारे गए है। उत्तरी क्षेत्र में सेना के प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजई ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को मुर्गब, हसंताबिन, आत्मा और आसपास के गांवों में तालिबान के ठिकानों निशाना बनाया गया और इसके साथ ही जवज्जान प्रांत के पड़ोसी प्रांत सारी पुल को जोड़ने वाली सड़क पर हमला किया गया, जिसमें 21 तालिबानी आतंकवादी मारे गए और 10 अन्य घायल हुए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »