25 Apr 2024, 16:41:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में कोरोना के 4,950 नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 4:43PM | Updated Date: Jul 31 2021 4:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में कुछ दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है और पिछले 24 घंटे के दौरान 4,950 नये मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,29,811 हो गई है। जियो न्यूज की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस के 4,950 नये मामले दर्ज किये गये।
 
राष्ट्रीय कमान एवं संचालन केंद्र ने बताया कि इस दौरान 58,479 लोगों को कोविड परीक्षण किया गया जिनमें से 4,950 नए मामले की पुष्टि हुई है। इसी के साथ ही देश में इस महामारी से प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़कर 10,29,811 हो गई है। देश में पॉजिटिव दर बढ़कर 8.64 हो गई है। उन्होंने कहा कि इस बीच 65 लोगों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,360 हो गयी है। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 940,164 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और इस समय 66,287 सक्रिय मामले हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »