25 Apr 2024, 16:55:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू में भूकंप के जोरदार झटके, 41 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 12:19PM | Updated Date: Jul 31 2021 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीमा। पश्चिमोत्तर पेरू में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये और इस घटना में 41 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी पेरू के स्वास्थ्य विभाग ने दी है। भूकंप के झटके स्थानीय समय के मुताबिक शुक्रवार को 12.10 बजे पर महसूस किये गये। इसका केंद्र धरती की सतह से 36 किलोमीटर की गहराई में सुल्लाना शहर के पास स्थित था। स्थानीय अधिकारियों ने कहा, ‘‘सुल्लाना में कम से कम 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक है।"  आरपीपी रेडियो के मुताबिक छह लोग पिउरा में घायल हुए हैं। घायलों में से करीब 20 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »