16 Apr 2024, 21:12:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मॉडर्ना की वैक्सीन को DGCI की मिली मंजूरी, फिलहाल 75 लाख डोज का आयात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 12:04AM | Updated Date: Jul 31 2021 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को लंबी-लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। अभी भी केन्द्र सरकार राज्यों को उनकी जरुरत भर वैक्सीन नहीं दे पा रही है। ऐसे में एक अच्छी खबर ये है कि जल्द ही एक और वैक्सीन लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। 

DGCI यानी भारत के औषधि महानियंत्रक ने शुक्रवार को अमेरिकी फार्मास्यूटिकल कंपनी मॉडर्ना के कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। जानकारी के मुताबिक, मॉडर्ना की वैक्सीन को अभी आपातकालीन स्थिति में सीमित उपयोग के लिए ही अनुमति दी गयी है। बताया जाता है कि मॉडर्ना की वैक्सीन को भारतीय दवा कंपनी सिप्ला आयात करेगी।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत में अभी मॉडर्ना की वैक्सीन 'कोवाक्स' की 75 लाख खुराक ही आयातित की जायेगी। DGCI ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए ये मंजूरी दी थी। इन सिफारिशों में 75 लाख खुराक लाने की बात कही गयी थी। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मॉडर्ना की वैक्सीन की भी दो खुराक लेनी होगी और अभी इसे 18 वर्ष या अधिक आयुवाले लोगों को ही दिया जायेगा। 

देश में कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पूतनिक-वी के बाद मॉडर्ना का वैक्सीन भारत में चौथा वैक्सीन होगा, जिसे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में उपयोग में लाया जायेगा। पिछले कई महीनों से मॉडर्ना वैक्सीन पश्चिमी देशों में लगाई जा रही है। यह कोरोना महामारी को रोकने में काफी कामयाब भी रही। अब भारत में इस वैक्सीन के आने से टीकाकरण को और गति मिलेगी। अभी इस वैक्सीन के आयात की ही अनुमति मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसका देश में भी उत्पादन शुरु हो सकेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »