29 Mar 2024, 13:53:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चेचक की तरह फैलता है कोरोना का Delta variant, जानें क्‍या कहती है नई शोध..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 3:45PM | Updated Date: Jul 30 2021 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। 2019 में शुरू हुए कोविड़ वायरस ने दुनिया के देशों के सफर में कई रूप बदले हैं। सभी रूपों में सबसे अधिक खतरनाक Delta variant है क्योंकि यह अत्यधिक संक्रामक होने के साथ ही अधिक खतरनाक भी है। अमेरिका की मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि वायरस का ये वैरिएंट चिकनपॉक्स यानि चेचक की तरह आसानी से फैल सकता है। सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा जारी किए गए डाटा की माने तो जिस डेल्टा वैरिएंट की पहचान पहली बार भारत में हुई थी वह वैक्सीन की खुराक ले चुके लोगों से भी फैल सकता है वह भी बिल्कुल उसी दर से जैसे बिना वैक्सीन की खुराक लिए लोगों से। CDC के निदेशक डॉक्टर रोशेल पी वालेंस्की (Dr Rochelle P Walensky) ने मंगलवार को बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीन ले ली है उनके नाक और गले में भी उसी मात्रा में डेल्टा वैरिएंट होंगे जितने की बगैर वैक्सीन लिए लोगों में और दोनों एक ही स्पीड के साथ लोगों को संक्रमित करने में सक्षम होंगे।

Delta variant का संक्रमण उन Virus से कहीं अधिक तेजी से फैलता है जो MERS, SARS, इबोला, साधारण जुकाम, फ्लू, चेचक का कारण हैं। साथ ही यह चेचक के वायरस से कहीं अधिक संक्रामक होता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट सबसे अधिक संक्रामक हैं और इससे गंभीर संक्रमण का खतरा है। इसी वैरिएंट के कारण दुनियाभर में इन दिनों कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने का कारण बनता जा रहा है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से शुक्रवार सुबह जारी किए गए Data के अनुसार वैश्विक कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 19 करोड़ 65 लाख के पार चला गया है। वहीं अब तक कुल मरने वाले संक्रमितों की संख्या 41 लाख 90 हजार से अधिक है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »