26 Apr 2024, 01:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अंडमान एवं निकोबार में सामने आए कोरोना पॉजिटिव के 3 नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2021 12:58PM | Updated Date: Jul 30 2021 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पोर्ट ब्लेयर। केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा दिखाई दे र‍हा है वहीं अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए है। राज्‍य में कोविड संक्रमितों का कुल आंकड़ा हुआ 7,534 स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 10 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा और 7,395 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतक संख्या 129 है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक प्रशासन ने 4.38 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। वहीं, अभी तक 2.92 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी जा चुकी है, जिनमें से 92,000 से अधिक लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी है। केन्द्र शासित प्रदेश की आबादी करीब चार लाख है।

संक्रमण के मामलों में कमी के बाद स्थानीय सांसद कुलदीप राय शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम मुख्य सचिव जितेंद्र नारायण को पत्र लिखकर स्वराज द्वीप, शहीद द्वीप और लिटिल अंडमान द्वीप पर जाने वाले लोगों के लिए पृथक-वास की अवधि को 10 दिनों से घटाकर तीन दिन करने का अनुरोध किया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »