29 Mar 2024, 12:38:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर की हिंसा की निंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 5:36PM | Updated Date: Jul 29 2021 5:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान में प्रदर्शनकारियों पर हुयी हिंसा की निंदा की है। विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ईरान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा के इस्तेमाल की निंदा करता है और शांतिपूर्ण सभा के उनके अधिकार के लिए समर्थन व्यक्त करता है। प्राइस ने कहा,‘‘हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हैं। हम सुरक्षा बलों द्वारा हिंसा और नजरबंदी के डर के बिना शांतिपूर्वक इकट्ठा होने और उनके अभिव्यक्ति के अधिकारों का समर्थन करते हैं।’’ उल्लेखनीय है कि अमेरिका के विभाग का बयान उन रिपोर्टों के बाद सामने आया है जिसमें का गया है कि ईरानी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग मारे गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »