29 Mar 2024, 15:00:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक में सैन्य उपस्थिति बनाए रखने की अमेरिका की योजना: पूर्व राजनयिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 4:15PM | Updated Date: Jul 29 2021 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी लड़ाकू सैनिकों के वापस आने के बाद ईरान पर दबाव बनाने और तेल भंडार को नियंत्रित करने के लिए बिडेन प्रशासन इराक में सैन्य उपस्थिति बनाए रखेगा। पूर्व राजनयिक एवं  संयुक्त राष्ट्र के सलाहकार ने स्पूतनिक से बातचीत में यह बातें कहीं। इससे पहले जो बिडेन ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी से कहा कि इराक में अमेरिकी युद्ध मिशन इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा।
 
हालांकि प्रतिबंधित आंतकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के मुकाबले के लिए सैनिकों का एक हिस्सा सहायका की भूमिका निभाने के लिए रहेगा। सीरिया में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर फोर्ड ने कहा,‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बिडेन प्रशासन इराक में भी उसी तरीके को लागू करने की योजना बना रहा है जिसका उपयोग वह पूर्वोत्तर सीरिया में करता है। ’’ उन्होंने कहा,‘‘सीरिया में अमेरिका द्वारा समर्थित प्रॉक्सी बल कुर्द-नियंत्रित सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स है और इराक में यह राष्ट्रीय सेना है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »