20 Apr 2024, 16:51:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

‘आतंकवादियों ने सीरिया के इडलिब क्षेत्र में 24 घंटे में 28 बार गोले दागे’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 10:54AM | Updated Date: Jul 29 2021 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमिश्क। जभात अल नुसरा आतंकवादी समूह के आतंकवादियों ने पिछले 24 घंटों के दौरान सीरिया के इदलिब क्षेत्र में 28 बार गोले दागे हैं। यह जानकारी सीरिया में विरोधी पक्षों से बातचीत के लिए स्थापित रूसी रक्षा मंत्रालय के केंद्र के उप प्रमुख रियर एडमिरल वादिम कुलित ने दी है। कुलित ने कहा, "जभात अल-नुसरा आतंकवादी समूह ने इदलिब के अशांत क्षेत्र में 28 बार गोले दागे, जिसमें इदलिब (9 ), लताकिया (14), अलेप्पो (4) और हमा (1) हमले शामिल हैं।’’ वहीं सीरिया के मुताबिक आतंकवादियों द्वारा किये गये हमलों की संख्या 26 बतायी गयी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »