28 Mar 2024, 22:54:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इराक बैकिंग सुधार और निजी निवेश को बढ़ावा दे : मलपास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2021 5:18PM | Updated Date: Jul 28 2021 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के साथ बैठक के दौरान पश्चिम एशियाई देश को अपने बैकिंग क्षेत्र में सुधार करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। बैंक ने मंगलवार को जारी एक बयान में इस आशय की जानकारी दी। बयान में कहा गया,‘‘ मलपास ने प्रधानमंत्री अल-कदीमी को बुनियादी ढांचे, बैकिंग क्षेत्र में सुधार और इराक में निजी क्षेत्र के निवेश में तेजी लाने के महत्व पर बल दिया।’’
 
मलपास ने इराक के सार्वजनिक क्षेत्र के प्रशासन सुधार का समर्थन करने और निजी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विश्व बैंक की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की क्योंकि देश व्यापार के लिए खुला हुआ है। अल-कदीमी ने सोमवार को व्हाईट हाउस में राष्ट्रपति जो बिडेन से मुलाकात की थी जहां उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका वर्ष के अंत तक इराक में अपनी युद्धक भूमिका समाप्त कर देगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »