29 Mar 2024, 01:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने रुस के 80 साइबर हमलों के अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2021 5:06PM | Updated Date: Jul 28 2021 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। रूस ने पिछले और इस वर्ष साइबर सुरक्षा हमलों पर अमेरिका के 12 अनुरोधों का जवाब दिया है, जबकि इस संबंध में मॉस्को के कुल 80 अनुरोधों का कोई जवाब नहीं दिया गया है। अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने स्पूतनिक को इस आशय की जानकारी दी। एंटोनोव ने कहा,‘‘वैसे साइबर हमले के संबंध में रूसी सक्षम अधिकारियों के अनुरोध अमेरिकी पक्ष से कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है। वर्ष 2020 में, साइबर सुरक्षा हमलों के 45 मामले थे और इस वर्ष की पहली छमाही में 35 थे।’’ उन्होंने कहा,‘‘ जहां तक हमारा सवाल है हमने पिछले साल अमेरिका के दस अनुरोधों का जवाब दिया और इस साल दो का। यह सब बताता है कि हमारे देश के पास काम करने के लिए बहुत कुछ है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »