23 Apr 2024, 23:09:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

12-17 की वर्ष के बच्चों के लिए मॉडर्ना की Vaccine को मंजूरी, Spikewax का ट्रायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 5:38PM | Updated Date: Jul 25 2021 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने 12-17 की उम्र के बच्चों के लिए Moderna की कोरोना Vaccine को मंजूरी दे दी है। इसके पूर्व एजेंसी ने मई में pfizer को इस एज ग्रुप के लिए मंजूरी दी थी। ऐसे में बच्‍चों पर अभी भी वायरस का खतरा मंडरा रहा है। बता दुनिया में कोरोना महामारी के मामले में एक बार फिर बड़ी तेजी से फैल रहा है। दुनिया के ज्‍यादातर मुल्‍कअपने यहां युद्ध स्तर पर Vaccination में जुटे हैं। फिलहाल 18 साल से ऊपर के लोगों को Vaccine की डोज दी जा रही हैं। यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी ने बताया कि 12 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए स्पाइकवैक्स वैक्सीन का इस्तेमाल 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों की तरह ही किया जाएगा।  Vaccine की 2 डोज दी जाएंगे। Vaccine के बीच चार हफ्ते का ही अंतर रखा जाएगा। 3,732 बच्चों पर स्पाइकवैक्स का ट्रायल किया गया था।
 
 एजेंसी ने कहा कि इसके परिणाम सकारात्‍मक मिले हैं। जांच के दौरान पाया गया कि सभी के शरीर में अच्छी मात्रा में एंटीबॉडी बनीं। उतनी ही एंटीबॉडी 18 से 25 साल के लोगों में भी देखी गई थीं। pfizer ने अपनी Vaccine का ट्रायल 12 साल से कम उम्र के बच्चों पर भी शुरू कर दिया है। पहले चरण में कम संख्या में छोटे बच्चों को वैक्सीन की अलग-अलग डोज दी जाएगी। इसके लिए pfizer ने दुनिया के चार देशों में 4,500 से अधिक बच्चों को चुना है। इस वर्ष मई में एस्ट्राजेनेका ने 6 से 17 साल तक के बच्चों पर ब्रिटेन में स्टडी शुरू की थी। वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन ने भी स्टडी शुरू कर दी है। चीन की सिनोवैक ने 3 साल तक के बच्चों पर भी अपनी Vaccine को असरदार बताया है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »