28 Mar 2024, 17:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

नूर मुकादम की हत्या में शामिल जहीर के माता-पिता भी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 4:13PM | Updated Date: Jul 25 2021 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक की बेटी नूर मुकादम की हत्या में कथित रूप से शामिल रहे जहीर जाफर के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता को सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद के उपायुक्त मोहम्मद हमजा शफाकत ने इसकी पुष्टि की है। शफाकत ने ट्वीट किया, ‘‘जाफर के माता-पिता को भी सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा उस ड्रग रिहैबिलिटेशन सेंटर के थेरेपी वर्क्स को सील करने के आदेश जारी किया गया है, जहां जाफर ने इलाज कराये जाने की मांग की थी। पुलिस ने यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और कजखस्तान में पाकिस्तान के राजदूत रहे शौकत मुकादम की बेटी नूर की गत मंगलवार को इस्लामाबाद शहर के एफ-7 इलाके के एक घर में हत्या कर दी गयी थी। उसकी हत्या के आरोपी जहीर जफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »