28 Mar 2024, 19:24:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में रॉकेट हमलों के साजिशकर्ता समेत चार गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2021 4:08PM | Updated Date: Jul 25 2021 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान में ईद उल अजहा की नमाज के दौरान राष्ट्रपति भवन पर रॉकेट हमलों के साजिशकर्ता समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मिरिवाइस स्टेनकेजई ने रविवार को यह जानकारी दी। स्टेनकजई ने बताया कि अफगानी विशेष बलों के अभियान के दौरान ये गिरफ्तारियां की गयी है। मुख्य साजिशकर्ता की पहचान मोमेन के रूप में की गयी है और वह ग्रेटर काबुल प्रांत के पगमान जिले में हमले की कई वारदातों में शामिल था जबकि गिरफ्तार किये गये अन्य आरोपी तालिबान के सदस्य हैं। तालिबान ने अभी इन गिरफ्तारियों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उल्लेखनीय है कि ईद अल अजहा की नमाज के दौरान काबुल स्थित राष्ट्रपति भवन के पास तीन रॉकेट दागे गये थे , हालांकि इन हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ था। किसी समूह ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »